News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: निर्दोष को गांजे में जेल भेजे जाने से नाराज़ लोगों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 25, 2023  |  5:03 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: निर्दोष को गांजे में जेल भेजे जाने से नाराज़ लोगों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग
  • दो दिन पूर्व हनुमानगंज पुलिस ने सवा किलो गांजे में किया था चालान

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के एडीओ टोला में सोमवार को ग्रामीणों ने हनुमानगंज पुलिस के खिलाफ एक मामले में निर्दोष व्यक्ति को गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने की घटना से नाराज़ होकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

बोधीछपरा गांव केऐ एडीओ टोला चौराहे पर दर्जनों लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि बीते शनिवार की सुबह 6 बजे हनुमानगंज थाने के तीन पुलिसकर्मी सादे व पुलिसवर्दी में विजय साहनी के घर आए और घर में सो रहे विजय को यह कहकर ले गए कि थाने पर किसी कागज पर दस्तखत करना है। काफी देर इंतजार के बाद युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में पता चला कि हनुमानगंज पुलिस उसे गांजा तस्करी के आरोप में चालान कर दी है। परिजनों सहित गांव के मालती, मीरा, लखन, चन्द्र देव, राकेश निषाद, कमलावती देवी आदि ने हनुमानगंज पुलिस पर सवालिया निशान लगाते हुए मामले के निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि आरोप गम्भीर है।

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking