News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: काम कराने ले गये नाबालिग किशोरी की मौत हो जाने का उजागर हुआ मामला, परिजनों ने लगाए गम्भीर आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 18, 2024  |  7:08 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: काम कराने ले गये नाबालिग किशोरी की मौत हो जाने का उजागर हुआ मामला, परिजनों ने लगाए गम्भीर आरोप
  • बेलवनियां गांव निवासी किशोरी मधु की मौत हो जाने की परिजनों को मिली सूचना, घटनास्थल पर हुए रवाना
  • मिशन द्वारा काम कराने के लिए भेजी गई नाबालिग किशोरी

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के बेलवनियां मिशन निवासी एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग पोती को मिशन के द्वारा काम के लिए बनारस भेजे जाने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए घटनास्थल और मुकामी पुलिस को तहरीर देने के लिए रवाना हो गए हैं। घटनास्थल पर मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई में जुटी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बेलवनियां गांव निवासी शिवनाथ भारती ने रविवार को एक तहरीर लिखकर बेलवनिया चौराहे पर स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बेलवनिया मिशन स्कूल द्वारा उसकी नाबालिग पोती मधु उम्र 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर मजदूरी करने के लिए बनारस भेजने का आरोप लगाया है, परिजनों के मुताबिक पोती तीन दिनों से घर पर फोन नहीं की। शनिवार की मध्य रात्रि सूचना मिली कि मधु की मौत हो गई है। उसने पौत्री की हत्या करने की भी आशंका और साज़िश जताई है। आरोप है कि उसकी नतिनी की मौत कहां और कैसे हो गई यह भी नहीं बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही उसके पुत्र और बहू को शनिवार को कुछ लोगों द्वारा घटनास्थल पर ले जाया गया है और समझौता कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पिता से पूछे जाने पर उसने मिशन स्कूल के फादर पर गम्भीर आरोप लगाते हुए जांच एवं न्याय की मांग की है।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई कराने में जुटी हुई है वहीं परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच पुलिस को तहरीर देने की तैयारी में है। फिलहाल हनुमानगंज पुलिस को तहरीर अथवा घटना की अभी सूचना नहीं दी गई है।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking