हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में आयोजित विशेष समाधान दिवस एसडीएम वरुण पांडेय की अध्यक्षता में की गई। जिसमें कुल 11 मामले आए।
बुधवार को कोतवाली परिसर में आयोजित विशेष समाधान दिवस सुबह 10 बजे एसडीएम वरुण पांडेय की अध्यक्षता में हुई जिसमें 11 मामले आए जिसमें तहसील क्षेत्र के भूमि विवाद संबंधी प्रकरण आए जहां एसडीएम ने पांच मामलों में निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेज दिया। एसडीएम वरुण पांडेय ने सभी राजस्व कर्मियों व वीट पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआर एस मामलों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं है।मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण करें।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, निरीक्षक संजय शाही, लेखपाल प्रदुम्न राव, हरिशंकर सिंह, संजीवन मिश्र रामेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, नितिन उपाध्याय, किशोरी, विश्व प्रकाश राजन सहित अन्य मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…