रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा अन्तर्गत बलुआ चौराहे के समीप अज्ञात मनबढ़ युवकों ने एक दुकान में घुसे और एक 12 वर्षीय बालक को मारपीट कर सेंट, टैडीबियर व साबुन तथा काउंटर से नगदी लेकर चले गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अपराह्न 12.30 बजे के बाद स्थानीय नगर अन्तर्गत बलुआ चौराहे के समीप सदगुरु 99 बाजार नाम की गिफ्ट सामान की खुले दुकान में अपने मौसा राजकुमार शर्मा के घर आया एक 12 वर्षीय बालक भास्कर शर्मा बैठा हुआ था और दुकान पर बैठने वाली पूजां शर्मा खाना खाने चली गयी थी।मौके की नजाकत को भांप कर मोटरसाइकिल पर सवार दो नवयुवक पहुंचे और एक सेन्ट,एक टैडीबियर तथा साबुन लिये और बिना भुगतान किये बालक का गला दबाकर काउन्टर से नगदी भी लेकर फरार हो गये। उस बालक का कहना था काउन्टर में एक हजार नगदी था। जबकि दुकानदार पूजां शर्मा ने बतायी कि काउन्टर में लगभग 6 हजार रूपये था।
सूचना मिलने पुलिस 112 नम्बर तथा स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और सीसी फूटेज खंगालने के साथ ही तहकीकात में जुट गयी।थाना प्रभारी निरीक्षक ने अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…