हाटा/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
उपजिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग से 53, पुलिस विभाग से 08,विकास विभाग से 07,अंय से 10मामले आए। जिसमें मौके पर ही राजस्व विभाग के 06मामलो का निस्तारण कर दिया गया।
भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। लापरवाही के दशा में सम्बंधित के बिरुद्व कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तमाम तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…