हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पैदल जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी कोतवाली के गांव पटनी निवासी सिद्धेश्वर मणि पुत्र भगवती त्रिपाठी उम्र लगभग 60 वर्ष जो किसी काम के लिए हाटा आये हुए थे और पैदल ही जा रहे थे जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचे कि पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…