हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाइबे पर ढाढा पेट्रोल पम्प के सामने फोरलेन सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
शुक्रवार को सांयकाल नगरपालिका क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद बल्डीहा निवासी किशन पुत्र चंद्रिका उम्र 18 वर्ष ढाढा पेट्रोल पम्प के सामने पैदल ही फोरलेन सडक पार करते समय अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
Advertisement
