हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च और सुरक्षा का एहसास दिलाया।
शनिवार शाम को प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के केन युनियन चौराहे से लेकर मुख्य बाजार होते शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया और आम जन को सुरक्षा का अहसास दिलाया।पैदल मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने आमजन से वार्तालाप भी किया और व्यापारियों से भी वार्तालाप कर नगर की समस्याओं से अवगत हुए।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुश्तैद है।
इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र, कस्बा चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा,उपनिरीक्षक देशराज सरोज म० उपनिरीक्षक प्रिती वर्मा,अतुल तिवारी, सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…