News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का हुआ शुभारंभ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 22, 2023  |  4:55 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का हुआ शुभारंभ
  • घर घर जायेगी 19 टीमें व 4 पर्यवेक्षक करेगे टीम की निगरानी

हाटा/कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीबी यूनिट के अंर्तगत बुधवार को सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी अमित व एमोटीसी डॉ अजय सिंह द्वारा टीम के सदस्यों को एसीएफ से सम्बंधित समान देकर रवाना किया गया। ब्लाक की कुल आबादी के 20 प्रतिशत जनसँख्या लगभग 57020 को दस दिन में कवर करना है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

जिसके लिये 19 टीमें लगाई गयी है प्रति टीम में 3 सदस्य होंगे।19 टीमों के प्रतिदिन कार्य के निगरानी हेतु 4 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है। टीम के सदस्य घर घर जाकर टीबी के लक्षणों की स्क्रीनिंग करेगे तथा टीबी के सम्भावित रोगियों का बलगम एकत्र कर उनकी जाँच हेतु अस्पताल में पहुचायेंगे। जाँच में रोग की पुष्टि होने पर दवा तत्काल प्रारंभ कर दी जायेगी। प्रभारी चिकित्सा धिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि टीम के सदस्यों आपके घर पहुँच कर आपके परिवार के प्रत्येक सदस्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगे और यदि किसी व्यक्ति में खांसी,बुखार,बलगम अथवा क्षय रोग के लक्षण पाये जाते है तो स्वास्थ्य दल द्वारा सम्भावित रोगी की निःशुल्क जाँच व उपचार में पुर्ण सहयोग किया जायेगा।

एसटीएस राजीव राय ने कहा कि क्षेत्र के ढाढा,बल्डीहा,महुआरी,परागपुर,बाघनाथ, गोपालपुर,मदरहा,रामपुर बुजुर्ग, मुंडेरा उपाध्याय,खजवा,सकरौली,छितौनी,डुमरी स्वांगिपट्टी, सहबाजपुर,मुजहना हेतिम,सिघना,लालीपार,पिपरही भड़कुलवा,छपरा भगत,पैकौली,अहिरौली तुलादास,लक्ष्मीपुर,पकड़ीदास,बतरौली,नरकटिया,महुई बुजुर्ग, महुआडीह लौगरापुर,बैदौली महुआडीह,भरवलिया,नौका छपरा,क़ुरमौटा मंझरिया गांव में दस दिवसीय सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा आमजन मानस से इस कार्यक्रम में सहयोग की अपील किया गया है। श्री मिश्र ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से घर बैठे निःशुल्क जाँच व उपचार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाये। सभी क्षय रोगियों को क्षय निरोधी दवाइयां तथा निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पाँच सौ प्रतिमाह का पोषण भत्ता दिया जायेगा।

सरकारी कार्य मे पूर्ण सहयोग कर एक अच्छे नागरिक का कर्त्तव्य निभाये। बुधवार को पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा मुजहना हेतिम,पकड़ीदास,पैकौली,अहिरौली तुलादास,सहबाजपुर में कार्य कर रहे टीमो का निरीक्षण किया गया।इस दौरान सतीश सिंह,विश्वमित्र गुप्ता,अंशुल सिंह,गुलाब प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking