हाटा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों को समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संचालित किए जाने वाला एंबुलेंस 102 जहां गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है वही उसमें तैनात प्रशिक्षित कर्मचारी भी किसी भगवान से कम नही है.
सुकरौली विकास खंड के ग्रामसभा रामपुर सोहरौना निवासी आरती देवी पत्नी अरविंद को मंगलवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई परिजनों के द्वारा आनन-फानन में आकस्मिक सेवा के लिए तैनात 102 नंबर एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया और एंबुलेंस से उक्त महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के लिए चल दिए तभी महिला को रास्ते में असहनीय पीड़ा शुरू हो गई और एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित पीएमटी बलराम सिंह को मामला समझते देर नहीं लगा और एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां जांच के बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ एवं सुरक्षित बताए गए। वही परिवार के सभी सदस्य सरकार सहित एंबुलेंस चालक एवं ईएमटी के प्रति आभार जताया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…