News Addaa WhatsApp Group

हाटा: राजकीय महाविद्यालय ढाढा में बार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 1, 2023  |  8:12 AM

497 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राजकीय महाविद्यालय ढाढा में बार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
  • छात्रों को बहुमुखी प्रतिभा का धनी होना चाहिए- प्रो० अश्वनी कुमार मिश्र

हाटा/कुशीनगर । राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्राचार्य डॉ चेतन्य कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर डॉ अश्विनी कुमार मिश्र रहे। वार्षिक क्रीडा आख्या क्रीड़ा प्रभारी डॉ दुर्गेश कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया। महा विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या डॉ कुंजलाल सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर अश्विनी कुमार मिश्र द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आज का युग अंतर विषयक एवं बहु विषयक है, साथ ही छात्र-छात्राओं को बहुमुखी प्रतिभा का भी धनी होना चाहिए जीवन के व्यवहारी क्षेत्र में भी कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर चेतन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है जिसमें सर्वाधिक भूमिका छात्र-छात्राओं की है महाविद्यालय की पहचान वहां के छात्र ही होते हैं अतः आप अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करें। विभिन्न विभागीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार वितरण का कार्य किया गया चैंपियन छात्र चंदन यादव एवं चैंपियन छात्रा सुनैना शर्मा को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। छात्र छात्राओं ने नाटक लोक नृत्य लोकगीत देश भक्ति गीत आदि के माध्यम से अपने सांस्कृतिक जागरूकता का प्रदर्शन किया। मंच संचालन समारोहक डॉ अभिषेक कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अनीता गौतम डॉक्टर डॉ रतन लाल जायसवाल देवेश मणि त्रिपाठी डॉ अजय कुमार राय डॉक्टर अल्पना सिंह डॉ मनोज कुमार डॉ तनु श्रीवास्तव डॉक्टर सुब्बा राव भारती दीपक भारती श्री योगेश कुमार श्री हरकेश बहादुर श्री राजेश कुमार श्री अरुण कुमार एवं श्री नेबूलाल तथा क्षेत्र के सम्मानित अभिभावक गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking