News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जागरूकता से टीबी रोग की भ्रांतियां होगी दूर- डॉ आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 5, 2023  |  6:48 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जागरूकता से टीबी रोग की भ्रांतियां होगी दूर- डॉ आशुतोष

हाटा/कुशीनगर। टीबी रोगी खोज विशेष अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय नगरपालिका परिषद के करमहा में सीएचओ नीलम चौधरी द्वारा टीबी जागरूकता कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि टीबी रोग को लेकर समाज में अनेकों भ्रांतियां व्याप्त है जिसे जागरुकता के दूर किया जा सकता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

डॉ मिश्र ने कहा कि जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से खाँसी,बलगम,सीने में दर्द,भूख न लगना,वजन कम होना ऐसे लक्षण दिखे उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर उनकी जाँच करवाये। डॉ मिश्र ने कहा कि टीबी रोगियों को समाज के समक्ष व्यक्तियों को गोद दिलाकर उन्हें प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली भी दिया जा रहा है। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार राय ने कहा कि टीबी रोगियों को पूरे कोर्स की दवा खानी चाहिये। बिना चिकित्सक के सलाह के कोर्स के बीच मे दवा छोड़ना मरीज के लिये घातक हो सकता है। सीएचओ नीलम चौधरी ने कहा कि जिन व्यक्तियों के अंदर टीबी के लक्षण दिखे वे तत्काल सम्पर्क करें। संकोच न करे नही तो वह खुद सहित घर व समाज के अन्य लोगों को रोगी बना सकते है। सरकारी अस्पताल में टीबी रोगियों को बेहतर सेवाएं दी जा रही है। कैम्प में उपस्थित ग्रामीणों में से 7 सम्भावित व्यक्तियो के बलगम के नमूने एकत्रित कर उन्हें जाँच हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया।

कैम्प में आशा श्रीमती देवी,आंगनवाड़ी कार्यकत्री उर्मिला मिश्र सहित आर्यन,शर्मा प्रसाद,सत्यम,काशी यादव,गौरव,निकेश,सुप्रिया,चाँदनी,कमलावती,तारा देवी,गुड्डी देवी,ज्योति आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking