News Addaa WhatsApp Group

हाटा: नि:क्षय मित्र बन,टीबी मुक्त अभियान में निभाये भागीदारी-सीएमओ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 12, 2023  |  5:02 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नि:क्षय मित्र बन,टीबी मुक्त अभियान में निभाये भागीदारी-सीएमओ
  • टीबी रोगियों को गोद लेना पुनीत का कार्य-रमेश भारद्वाज

हाटा/कुशीनगर।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएचसी हाटा के परिसर में सोमवार को टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज द्वारा दस टीबी मरीजो को गोद लेकर उन्हें प्रोटीनयुक्त आहार दिया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतैर मुख्य अतिथि सीएमओ कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के अभियान को सफल बनाने में हम सभी को अपनी भागीदारी देना सुनिश्चित करना चाहिये।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को दवा के साथ पौष्टिक आहार की भी जरूरत पड़ती है ऐसे में हम नि:क्षय मित्र बनकर उन्हें गोद लेकर उनका इलाज चलने तक प्रतिमाह पोषण की पोटली देकर टीबी मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी दे सकते है। डॉ पटारिया ने कहा कि जनपद में टीबी रोगियों को गोद लेने के अभियान में टीबी यूनिट हाटा अग्रणी है इसके लिये मैं विशेषकर एसटीएलएस आशुतोष मिश्र के कार्यो की प्रशंसा करते हुये उन्हें साधुवाद देता हूँ।
गोद लेने वाले वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेना पुनीत का कार्य है। मैं इसके लिये खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे यह सुअवसर प्राप्त हुआ। मैं जब तक रोगियों को दवा चलेगा तबतक प्रतिमाह प्रोटीनयुक्त आहार जैसे-भुना चना,गुड़,सत्तू,मुंगफली का दाना,गजक,प्रोटीन पाउडर देता रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि टीबी रोगियों को नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार लेना चाहिये जिससे वे जल्द टीबी रोग को मात देकर स्वस्थ हो सकते है। कार्यक्रम का संचालन एसटीएलएस आशुतोष मिश्र तथा अतिथियो के प्रति आभार एसटीएस राजीव राय के ज्ञापित किया।

इस दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ विजय प्रकाश यादव,एमोटीसी डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुनील कुमार निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ प्रियंका सिंह,डॉ विनीता कुशवाहा,वरिष्ठ लिपिक अरविन्द द्विवेदी, नीलमणि यादव,सत्यप्रकाश रावत,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी,विश्वमित्र गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,सतीश सिंह,युवा समाजसेवी पंकज श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र गौड़,विपिन अग्रवाल,ओम भारद्वाज,अरविन्द त्रिपाठी,ब्रजेश उपाध्याय,राजेन्द्र सिंह,चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,सुबोध उपाध्याय,सन्तोष कुमार,मुनीब,किरन चौहान,किरन कुशवाहा,सिमरिखा देवी,ईशरावती बर्नवाल,सीमा त्रिपाठी,शोभा देवी आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking