News Addaa WhatsApp Group

हाटा: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार- सांसद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 5, 2022  |  6:03 PM

409 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार- सांसद
  • किसान डिग्री कॉलेज पैकौली में 194 छात्रों को वितरण किया गया स्मार्ट फोन।

हाटा/कुशीनगर। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार देश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की सोच है की तकनीकी शिक्षा में देश का हर युवा दक्ष हो। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

सांसद सोमवार को किसान महाविद्यालय पैकौली के सभागार में 194 छात्र व छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने अपना वादा पूरा किया। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सर्व समाज का विकास हो रहा है। स्मार्ट फोन से छात्रों को नई तकनीक की जानकारी मिलेंगी। आज सरकार टेक्नोलॉजी से बेटियों को दक्ष बना रही है।

मोदी जी ने देश में अनेक विकास योजनाओ को शुरू कर गांव गरीब किसान के किए कार्य किया। मोदी जी ने पुरुषो के साथ महिलाओं को भी बराबर का अधिकार देकर महीला सशक्तिकरण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को शुरू किया। महज आठ वर्षो में देश स्वलम्ब की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज विकास में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार निरंतर नए आयाम छू रहा है।इसी क्रम में कुशीनगर में भी विकास कार्य निरंतर हो है।जिसमे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, फलाई ओवर सहित जनपद में सड़को का जाल बिछ रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन कर किया गया।इसके बाद विद्यालय की छात्राओ ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नियंता आदित्य चौबे ने किया आभार प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया।

इस दौरान अभय प्रताप राव, निखिल उपाध्याय, विशाल वर्मा, सुबास प्रसाद, अश्वनी जायसवाल, नितेश सिंह, राकेश यादव, सुबास सिंह इंद्रजीत सिंह, बाके लाल चौहान, भीष्म पितामह गुप्ता, सन्तोष बर्नवाल, धर्मवीर गौड़ आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking