News Addaa WhatsApp Group

हाटा ब्लॉक के लालीपार में विद्युत विभाग द्वारा राहत कैंप का आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  6:18 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा ब्लॉक के लालीपार में विद्युत विभाग द्वारा राहत कैंप का आयोजन

हेतिमपुर,कुशीनगर । ( ज्ञानेश्वर बरनवाल की रिपोर्ट)  जनपद के हाटा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत लालीपार गांव में कसया फीडर विद्युत विभाग की ओर से आज एक दिवसीय राहत कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुआ।
राहत कैंप में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैंप के दौरान खराब मीटर बदलने, बिजली बिल में सुधार, नए कनेक्शन, लो वोल्टेज, विद्युत आपूर्ति में बाधा सहित अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर कसया विद्युत विभाग के एसडीओ राहुल कुमार कर्मचारी संतोष यादव सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और समय से बिजली बिल जमा करने व सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूक किया।
एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि राहत कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके गांव में ही बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं जेई राजाराम सागर ने कहा कि ऐसे कैंप आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
राहत कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता पहुंचे और विभाग की इस पहल की सराहना की। मौके पर कई लंबित शिकायतों का समाधान होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। तथा ग्रामीण बिजली बिल भी जमा किए।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking