News Addaa WhatsApp Group

हाटा: ब्राम्हण जातिवादी नहीं होता है सबको साथ लेकर चलता है- राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 9, 2023  |  6:54 PM

508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ब्राम्हण जातिवादी नहीं होता है सबको साथ लेकर चलता है- राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी

हाटा/कुशीनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने रविवार को स्थानीय नगर में स्थित बंधन मैरेज लान में आयोजित सामाजिक सद्भावना सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मण हितों पर हो रहे कुठाराघात पर चिन्तन करने की आवश्यकता है। ब्राह्मण अपने संस्कार को बनाये रखें।ब्राह्मण परिवार अपने बच्चों को शिक्षा,संस्कार देकर ज्ञान को बढ़ावा दें।जब परिवार में शिक्षा संस्कार रहेगा तो सम्पन्नता आयेंगी। मुझे ब्राह्मण होने पर गर्व है क्योंकि ब्राह्मणों ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है, ब्राह्मण जातिवादी नहीं होता वह समाज के सभी जाति वर्ग के लोगों को जोड़कर चलता है। उन्होंने कहा कि अगर मैं संगठन के पीछे राजनीति करता तो अपने समाज के लोगों के लिए संघर्ष नहीं कर पाता।समाज के लोगों के लिए 15 बिन्दुओं पर भाजपा से मांग किया गया था जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को दिया गया। पीड़ित ब्राह्मण को न्याय दिलाना,गरीब ब्राह्मण के बच्चों की पढ़ाई,पुत्रियों की शादी में सहयोग करना हमारे संगठन का उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर महानगर की पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम जी हम सभी के आदर्श है उन्होंने समय समय पर प्रधर्मियों व दुष्टों का बध कर धर्म की रक्षा किया है। वहीं विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में समाज के लोगों की भूमिका अग्रणी होती है। मुझे तो इस मुकाम पर पहुंचाने में हमारे समाज के लोगों ने तन मन और धन समर्पित कर मुझे यहां तक पहुंचाया है इसलिए मैं कहता हूं कि मैं भी समाज के लोगों की बच्चों की पढ़ाई, पुत्रियों की शादी में हर सम्भव मदद के लिए तन मन धन से समर्पित हूं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

सम्मेलन को पूर्व विधायक पवन केडिया, सुरेश तिवारी, विजय पांडेय, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, पंडित संदीप महाकाल, पंडित सौरभ मिश्र, अवध नारायण तिवारी, दीपक पांडेय, आदित्य मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित महेन्द्र नाथ पांडेय ने की जब कि संचालन कवि मधुसूदन मिश्र ने किया।आगन्तुकों के प्रति आभार ब्राम्हण महासभा जिलाप्रभारी उमेश चौबे ने प्रकट किया।

इस दौरान अनिल मणि,जगजीवन मिश्र, सत्येंद्र उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, आशुतोष पांडेय, दीनदयाल मिश्र, द्विवेदी, विशुनदेव त्रिपाठी, दुर्गेश तिवारी, राजन तिवारी, चंद्र किशोर पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, कौशल मणि, अमित मणि, मनोज तिवारी, अनिरुद्ध मिश्र, , बंडील बाबा, मुन्ना तिवारी, ईश्वर शरण मिश्र सुशील त्रिपाठी, डॉ राजेश मिश्र, बद्रीनाथ शुक्ला, अमन दुबे, जिलाध्यक्ष सरिता दुबे, विनीता चतुर्वेदी, गुड़िया मिश्र,आर के भट्ट सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking