News Addaa WhatsApp Group

हाटा: साधना और भक्ति में सावधानी जरूरी- पंडित राम ज्ञान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 20, 2024  |  5:01 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: साधना और भक्ति में सावधानी जरूरी- पंडित राम ज्ञान

हाटा/कुशीनगर। भक्ति में समर्पण होता है भक्त भगवान को बिना किसी भौतिक इच्छा के सिर्फ उसे पाने के लिए पूजा करता है। साधना किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए की जाती है। यदि इसमें सावधानी नहीं बरती गई तो लक्ष्य प्राप्त करना असंभव हो जाएगा। उक्त बातें श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के शताब्दी वर्ष तथा अयोध्या में श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित राम कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास पंडित रामज्ञान पांडेय ने कही।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

उन्होंने मनु सतरूपा के आख्यान को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राजा मनु परम ब्रह्म से अवतार लेने के लिए आग्रह करते हैं। वहां से आकाशवाणी होती है मेरा कोई रूप व नाम नहीं है। फिर अवतार कैसे लिया जाय क्योंकि मैं तो अखंड ब्रह्मांड नायक ब्रह्म हूं। मनु ने निवेदन करते हुए कहा कि भगवान का नाम और रूप मैं दूंगा। भगवान का नाम और रूप भक्त के अधीन होता है। भक्त जिस रूप में भगवान को भजना चाहता है। वह रूप भगवान को धारण करना होता है।

कथा व्यास श्री पांडेय ने श्रद्धा और भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा अनुशासन में बंधी होती है और भक्ति और अनन्यता के साथ न्योछावर करती रहती है ।श्रद्धा में आदर की सरिता बहती है वहीं भक्ति में प्रेम का समुद्र लहराता है। श्रद्धा स्थिर होती है और भक्ति मचलती रहती है श्रद्धा श्रेष्ठ के प्रति होती है और भक्तिआराध्य के प्रति।

इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंध समिति के प्रबंधक अग्निवेश मणि, मंत्री गंगेश्वर पांडेय, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी, सुधाकर तिवारी, जोखन प्रसाद बरनवाल, दिलीप जायसवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ राम सुभाष पांडेय सहित नगर के गणमान्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking