हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में बकरीद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जहां प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में उपस्थित क्षेत्र के मौलाना व संभ्रांत व्यक्तियों से बकरीद त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने की अपील किया।
बैठक में 10 जुलाई को बकरीद को लेकर चर्चा की गयी। कोतवाली प्रभारी आर के सिंह ने कहा कि अफवाह से दूर रहें सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों पर ध्यान ना दें। और एक दूसरे के त्यौहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ सहयोग की भावना के साथ मनाएं ।श्री सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों का कोई धर्म नहीं होता हम सभी को असामाजिक तत्वों पर नजर रखनी होगी और कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सकें। बैठक में मौलानाओ सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी बात रखी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव, उदय भान कुशवाहा,शाकिर अली, दिलीप जायसवाल,राशिद खान,बबलू खान, मनीष रुंगटा,जय प्रकाश जायसवाल,सुवाष चौहान, सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…