News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शांति एवं सौहार्दपूर्ण के साथ मनावे त्यौहार प्रभाकर सिंह उपजिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 14, 2024  |  8:50 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शांति एवं सौहार्दपूर्ण के साथ मनावे त्यौहार प्रभाकर सिंह उपजिलाधिकारी

हाटा/कुशीनगर। शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में बकरीद के त्योहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। उपजिलाधिकारी ने बकरीद त्यौहार पर नपा को बकरीद के दिन नगर में सफाई व्यवस्था को ठीक करने, नगरपालिका के सफाई वाहन को कुर्बानी स्थलों पर रखने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेषों को सड़कों एवम गलियों में न डालें, रक्त नालियों में न बहाएँ एवम अमन- शांति के साथ बकरीद का त्योहार मनाएं।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

उपजिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार शांति सौहार्द एवम भाईचारे को प्रदर्शित करता है अतः सभी भाई बन्धु त्योहार की मूल भावना को बनाएं रखें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कुर्बानी की कोई भी वीडियो या तस्वीर ना साझा करें के साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें। क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में साम्प्रदायिक वैमनस्यता का कोई इतिहास नहीं रहा है अतः यह परिपाटी स्थापित रखते हुए आप सभी परस्पर सौहार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाएं।

इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र,का० दुर्गेश मौर्य नपाध्यक्ष रामानंद सिंह,डा बबलू खां,लाल बाबू यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking