हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के अध्यक्षता में पंचायत मित्र, पंचायत सहायक, कोटेदार, सफाईकर्मियों के साथ ग्राम सभा के वार्डवार ग्राम सभा के वार्ड वार घुमकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जहां जागरूक किया गया वही लोगो के शौचालयों का जाच किया गया और क्षतिग्रस्त शौचालयों के रिपेयरिंग कराने के साथ ही लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही नाली की सफाई,बिखरे कचरे को साफ करने के लिए सफाईकर्मियों को निर्देशित किया गया इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने ग्रामीणों से कहा कि शीघ्र ही 50नग कुडेदान की व्यवस्था की जाएगी और ग्रामीण अपने कुडे कचरो को कुडेदान में रखेंगे गांव को स्वच्छ बनाने में आप हमारा सहयोग करें।
इस दौरान लालबचन तिवारी अमरनाथ गौरव,संजू कन्नौजिया ,प्रतिभा त्रिपाठी, बलबीरसिंह, दयानन्द सिंह, राधेश्याम यादव ,काशी,रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…