हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगरपालिका परिषद स्थित श्री गांधी स्मारक इण्टरमीडिएट कालेज हाटा के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता एवं एन सी सी के लेफ्टिनेंट वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव का बुधवार को प्रातः साढ़े आठ बजे उनके निवास मुण्डेरा रतनपट्टी में निधन हो गया। श्रीवास्तव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हाटा के प्रारंभिक दौर में प्रथम अध्यक्ष रहे जिनके नेतृत्व में पत्रकारों के हित के लिए तमाम आंदोलनकारी कदम उठाए गए और संगठन मजबूत हुआ।
उनके ज्येष्ठ पुत्र पंकज कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जनता इण्टर कालेज धुरिया ने हेतिमपुर स्थित मुक्तिधाम पर मुखाग्नि दी। इनके निधन की सूचना से पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके दाह संस्कार में भारी संख्या में शिक्षक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। उनके निधन पर हाटा क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…