News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: 28 वर्षीय युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 10, 2023  |  8:49 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: 28 वर्षीय युवक का शव मिला, हत्या की आशंका WhatsApp
  • शीघ्र होगा घटना का खुलासा रितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अथरहा गाँव के दक्षिण सिवान मे जेठननाला के पास एक 28 वर्षीय युवक का शव मिला परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। मौके पर एडीशनल एस पी पहुचे घटना का शीघ्र खुलासा का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

गुलबहार उर्फ दिलजान पुत्र तवारक अली निवासी मलुकही थाना कप्तानगंज का शव अथरहा गांव के जेठननाला के पास मिला।जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह मय पुलिस के साथ पहुच गये है। देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या कही और कर शव को यहा लाकर फेका गया है उसके सर पर चोट के निशान थे, परिजनों का कहना है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरदहा गांव में मंगलवार की रात शामियाना के सट्टा मजदूर के रुप में कार्य करने आया था बुद्ववार को उसके शव को ग्रामीणों ने देखा और ग्राम प्रधान को सूचना दी और प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह भी पहुच कर परिजनों से बात किया और मौके का निरीक्षण किया और शीघ्र ही इस घटना का अनावरण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। देरशाम तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर इस मामले में नहीं दिया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking