News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपने कर्मो की बदौलत लोग सदैव किए जाते हैं याद -ईओ प्रेमशंकर गुप्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2023  |  8:51 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपने कर्मो की बदौलत लोग सदैव किए जाते हैं याद -ईओ प्रेमशंकर गुप्ता
  • कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत प्रधान लिपिक को दी गयी भावभीनि विदाई

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक ब्रजेश गौतम के सेवानिवृत होने पर पालिका ईओ प्रेमशंकर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनि विदाई की गयी l ज्ञात हो कि प्रधान लिपिक श्री गौतम लम्बे समय तक पालिका कार्यालय में अपनी सेवा दिए हैं l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सेवा भाव व कुशल व्यवहार से पालिका में कर्मचारियों व अधिकारियो के बीच कॉफी लोकप्रिय रहे हैं, जिनकी सेवा समाप्त होने पर ईओ सहित सभी कर्मचारियों ने उनके स्वागत में अपने -अपने उद्बोधन से भाव प्रकट किया, तथा अपने लोक प्रिय साथी को उपहार देकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए l इस दौरान ईओ श्री गुप्ता ने कहा कि पालिका के प्रधान लिपिक श्री गौतम का सेवा काल पूरा हुआ, और हमारे बीच से विदा हो रहे हैं l

कार्यालय में उनकी कार्यक्षमता व कार्य शैली के कारण काफ़ी लोक प्रियता रही हैं, इनके सेवा योगदान को सदैव याद रखा जाएगा l सेवा निवृत होना जीवन की प्रकिया हैं, हर अधिकारी व कर्मचारी एक न एक दिन सेवानिवृत जरूर होता है, लेकिन वह अपने कार्यशैली, कुशल व्यवहार व कर्मो के कारण सदैव याद किया जाता है l इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव,श्रवण तिवारी, उग्रसेन बाबू, संजय चौधरी, संजय कुमार भारती, आशीष जायसवाल, समरजीत, लड्डन अली, अमर चंद जायसवाल, पन्ने लाल मद्धेशिया, सफायत अंसारी आदि सहित पालिका के समस्त कर्मी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking