News Addaa WhatsApp Group

हाटा: गुमशुदा बालक का आठ दिन बाद गन्ने के खेत में मिला शव

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 11, 2023  |  5:47 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: गुमशुदा बालक का आठ दिन बाद गन्ने के खेत में मिला शव

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली में सोमवार को दोपहर बाद गन्ने के खेत में गुमशुदा बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु भेज दिया।
क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी इंदल प्रसाद का 9 वर्षीय बालक गोलू बीते 3 दिसंबर को गांव से लापता था।परिजनों के अनुसार गांव से बारात निकलने के दौरान गोलू परछावन देख रहा था।बारात जाने के बाद बालक घर नहीं लौटा तो परिजन अगल बगल ढूढ़े लेकिन गोलू का पता नही चला।इन्दल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया।मामले में पुलिस ने गुमसूदगी दर्ज कर बालक की खोज में लगी थी। लेकिन 9 दिन बाद गोलू का शौक गन्ने के खेत में मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। शव सड़ चुका था जिससे दुर्गंध आ रही थी।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मौके की जांच पड़ताल की।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking