हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के फोरलेन सड़क से रजिस्ट्री तिराहे तक सड़क किनारे बन रहे नाली निर्माण कार्य को उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने मौके पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं नाली निर्माण कार्य करा रहे पंजीकृत ठेकेदार द्वारा उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय को बताया गया कि नाली निर्माण में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिससे निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है जिसको उपजिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मौजूद लोगों से जनहित कार्यों में सहयोग करने की अपील किया और कहा कि नाली निर्माण से सभी के हित में होगा।
उपजिलाधिकारी ने नाली से सटे दुकानदारों के सामने निर्माण कार्य हेतु निशान लगवाया।और व्यवधान उत्पन्न ना करने का सख्त निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने बताया कि नगर में नाली निर्माण कार्य के साथ साथ पर प्रकाश हेतु लाइट लगाने की भी प्रक्रिया शुरू हो गया है।
इस दौरान लेखपाल हरिशंकर सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता,अजय कुमार राव, प्रमोद कुमार राव सहित अन्य मौजूद थे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…