हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित एक हाल में नगर पालिका परिषद द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर व सहभोज,सम्मान समारोह तथा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन राधा नाथानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता ज्ञान विक्रम सिंह ने किया।
सोमवार को हाटा नगर पालिका परिषद द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर व सहभोज, सम्मान,व कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व नेत्र जांच शिविर का फीता काट कर किया।
मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है।हर किसान, नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार कटिबद्ध है,भाजपा सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें जन कल्याणकारी कार्य कर रही हैं।जनता इनके कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं। जिससे कि वे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व चेयरमैन राधा नाथानी ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया।
कार्यक्रम में तहसील प्रशासन द्वारा किसानों को फसल बीमा लाभ का चेक सौंपा गया। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय, बाबू नंदन सिंह, नंद किशोर नाथानी, मनीष रुंगटा, राकेश रमण मिश्र, प्रतीक बर्नवाल, रामबचन सिंह,अभय प्रताप राव ने भी संबोधित किया।इस दौरान नपा प्रशासन द्वारा 250 लोगों की निशुल्क मोतियाबिंद की जांच, व 12 सौ गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह,जेई मनोज यादव ,टीपू खां बबलू जायसवाल, अर्जुन मौर्य,,पंकज भारद्वाज, दिग्विजय सिंह, श्रीप्रकाशमिश्र, ज्योति शंकर पाण्डेय,,राजन गौड़, अर्जुन गुप्ता, रणजीत सिंह,अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…