हाटा/कुशीनगर। न्यू इण्डिया शुगर मिल ढाढ़ा ने वर्तमान पेराई सत्र में चार जनवरी तक 29.6 लाख कुंतल गन्ने की खरीद कर 24 दिसम्बर तक के खरीदें गये गन्ना मूल्य का भुगतान 6512.13 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है।
शुक्रवार को ढाढ़ा चीनी मिल के महाप्रबंधक करन सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल ने 4 जनवरी तक कुल 29.6 लाख कुंतल गन्ना की खरीद कर 24 दिसम्बर तक खरीदें गये गन्ना मूल्य का भुगतान 6512.13 लाख रुपये किसानों के खातों में कर दिया है।श्री सिंह ने कहा कि त्वरित गन्ना भुगतान करना हमारी प्राथमिकता है।साथ ही उन्होंने किसानों से अपील किया कि पर्ची का मोबाइल मे एसएमएस आने पर ही अपने गन्ने की कटाई व छिलाई करें तथा अपना गन्ना साफ सूथरा ही मिल को आपूर्ति करें।वहीं अधिशाषी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय ने किसानों से अपील किया कि आने वाले बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए विशेषकर को0 15023,0118,14201,94184,13235,9301 गन्ना प्रजातियों की बुवाई अधिक से अधिक कर लाभ उठावें।तथा चीनी मिल द्वारा कीटनाशक दवाओं,बीज वितरण कृषि यंत्रों पर दी जा रही छूट का लाभ उठावें।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…