हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड की युनिट न्यू इंडिया शुगर मिल द्वारा पेराई सत्र 2022-23 में खरीदे गये गन्ने का सम्पूर्ण भुगतान रुपए 32771.45 लाख कृषकों के खातों में कर दिया गया है।चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य का सम्पूर्ण भुगतान करने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड गयी।
शनिवार को चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में मिले लक्ष्य के सापेक्ष 95.40 लाख कुंतल गन्ने की पेराई किया जहां गन्ना का सम्पूर्ण भुगतान रुपए 32771.45 लाख रुपये किसानों के खाते में भेज दिया गया। वहीं अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि गन्ना विभाग व चीनी मिल के संयुक्त टीम द्वारा आगामी पेराई सत्र 2 023-24के लिए गन्ना सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है ताकि किसानों के सट्टे में कोई समस्या न हो जो किसान समिति में सदस्य बनना चाहते हैं वो समिति में आगामी 30 सितम्बर तक सम्पर्क कर सदस्य बन सकते हैं साथ ही श्री सिंह ने किसानों से अपील किया कि टाप बोरर (मथमुणिया) से बचाव के लिए कोलाजन/हेलीप्रो/फेरोमैन ट्रैप का प्रयोग अवश्य करें साथ ही अपने गन्ने के फसल पर पर्णीय छिड़काव करें जिससे आपकी गन्ने की फसल स्वस्थ व उत्पादन अधिक मिले।चीनी मिल किसानों के कृषि सम्बधित समस्या के निराकरण हेतू कटिबद्व है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…