News Addaa WhatsApp Group

हाटा: नशा मुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 26, 2024  |  3:49 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नशा मुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ

हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में की गई।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार राय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के विषय में बताया गया कि यह भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत एक सप्ताह नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। प्राचार्य डॉक्टर चैतन्य कुमार ने कहा कि नशे से न केवल व्यक्ति का शारीरिक, आर्थिक नुकसान होता है बल्कि इससे व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी समाप्त हो जाती है। नशा एक प्रकार का मनोरोग है और यह रोग जिसे हो जाता है वह परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाता है ,इसलिए यह हम सभी का दायित्व है कि हम स्वयं तो नशा ना ही करें और साथ ही साथ समाज में भी नशा उन्मूलन का प्रयास करें।

महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये।राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र आकाश पाठक, अजय कुमार, लक्ष्मण सिंह , तथा छात्राएं आकांक्षा मिश्रा, काजल सिंह, सलोनी यादव ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अनिता गौतम ,डॉ कुंज लाल सिंह, डॉ दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, डॉ रतनलाल जायसवाल, डॉ देवेश मणि त्रिपाठी, डॉ अल्पना सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉ तनु श्रीवास्तव, डॉ दीपक भारती तथा योगेश कुमार, हरिकेश बहादुर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking