News Addaa WhatsApp Group

हाटा: भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 16, 2021  |  6:43 PM

589 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न
  • भाजपा के लिए सत्ता सुख का साधन नहीं है, राष्ट्र निर्माण का साधन है- जयप्रकाश निषाद, राज्यमंत्री

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा द्वारा नगर में स्थित हरिमैरेज हाल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया।इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के मंत्री जयप्रकाश निषाद रहे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

मंत्री श्रीनिषाद ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है।

मंत्री श्रीनिषाद ने कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं। जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।

मंत्री श्रीनिषाद ने कांग्रेस और सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. सपा और मुख्तार अंसारी के संबंध पर बोलते हुए उन्होने कहा कि दोनों एक ही प्रवृत्ति के हैं और दोनों अपनी-अपनी प्रवृत्ति के अनुसार काम करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेश चतुर्वेदी ने की जब कि संचालन वरिष्ठ नेता गोपाल राव ने किया। इस दौरान विधायक पवन केडिया,नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, हाटा विधानसभा प्रभारी महेंद्र यादव,अमर केडिया,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया,सोमेश चतुर्वेदी, अग्निवेश मणि,बाबुनन्दन सिंह,मंडल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा, ज्ञानविक्रम सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, करुणाकर पांडेय, रामानंद सिंह, टुनटुन राव,आनन्द वर्मा, संजय पांडेय, राजू बरनवाल,विश्वास मणि,अरुण पांडेय,सुधाकर पांडेय,रजेश पटेल, संतोष श्रीवास्तव, रजनीश बरनवाल, देवेंद्र मिश्र,अमरनाथ यादव,धीरज यादव,सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय
बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय

कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking