हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा में सड़क सुरक्षा अन्तर्गत रासेयो द्वारा छात्र छात्राओं में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा अजय कुमार राय के निर्देशन मे किया गया। जिसमें शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय ढाढा में सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी डा अजय कुमार राय ने सभी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। तत्पश्चात निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीए तृतीय वर्ष की शालिनी गुप्ता को प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की रितिशा को द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की साधना बर्नवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा चैतन्य कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी को सड़क पार करते समय किसी भी प्रकार की असावधानी नहीं बरतनी चाहिए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डा अभिषेक कुमार मिश्र, डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी डा कुंजलाल सिंह डा अनीता गौतम डा देवेश मणि त्रिपाठी डा अनीता गौतम डा अल्पना सिंह डा तनु श्रीवास्तव डा विकास कुमार डा मनोज कुमार डा सुब्बाराव सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…