News Addaa WhatsApp Group

हाटा: विदाई जीवन की सतत प्रक्रिया- निरपेंद्र कुमार सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 6, 2024  |  7:54 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विदाई जीवन की सतत प्रक्रिया- निरपेंद्र कुमार सिंह

हाटा/कुशीनगर । विदाई जीवन का एक हिस्सा है। जो शिक्षा के दौरान एक विद्यालय से अध्ययन पूरा होने के बाद दूसरे विद्यालय में जाने तथा नौकरी में स्थानांतरण होने सहित विभिन्न अवसरों पर देखने को मिलती है। विदाई पीढा दायक होती है, पर यह जीवन की सतत प्रक्रिया है, जिससे गुजरना ही होता है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

उक्त बातें शनिवार को हाटा ब्लाक के ग्राम सभा महुई बुजुर्ग में स्थित पूर्व मां विद्यालय धूसी टोला में आयोजित कक्षा आठ के बच्चों के विदाई समारोह और परीक्षा फल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एआरपी हाटा हिंदी निरपेंद्र कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय से शिक्षा पूरी कर जाने वाले छात्र छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा दायक हों यही हमारी कामना है। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय से पढ़े बच्चे जब नई-नई ऊंचाइयों को छूते हैं तो शिक्षक के लिए इससे बडा सम्मान कोई और नहीं होता । इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, एकांकी तथा अनेक मनमोहक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर मन मोह लिया ।कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाए छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर , उन्हे पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिवाकर ओझा,विजय कनौजिया,शिक्षिका अर्चना विश्वकर्मा ,अभिभावक चंद्रिका पाण्डेय,रामदेव चौधरी,रामविनोद चौधरी सहित स्कूली छात्र मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking