हाटा/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के पिपरा थरुआडीह ड्रेन की सफाई नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अगर ड्रेन की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात में जलभराव के चलते फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों ने ड्रेन की सफाई कराने की अबिलंब मांग की है।
तहसील क्षेत्र के पिपरा थरुआडीह से निकले इस ड्रेन से बरसात का पानी निकलता है। सिल्ट और झाड़ियों से पट जाने की वजह से ड्रेन से जलनिकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते खेतों में बुआई की जाने वाली धान और गन्ने की फसल बर्बाद हो जा रही है। ड्रेन के पास इकट्ठा होकर डा0दीनानाथ,नारायन सिह दिलीप सिंह,हंशनाथ शर्मा, चन्दन सिंह, नितेश सिंह,लालबचन प्रजापति,अजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, पीयूष प्रजापति, पी के सि, महेंद्र सिंह,अभिशेष सिंह, गिरजेश सिंह, विमलेश सिंह, प्रिंस सिंह,रामाशीष सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी ड्रेन की सफाई नहीं हुई थी। किसानों ने ड्रेन की सफाई कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…