News Addaa WhatsApp Group

हाटा: भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में बरसे श्रद्धा व आस्था के फूल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 18, 2024  |  6:52 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में बरसे श्रद्धा व आस्था के फूल

हाटा/कुशीनगर। विश्वकर्मा पूजनोत्सव दिवस के दुसरे दिन श्री विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान द्वारा हाटा नगर के पिपराइच मोड़ के समीप स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर से भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा व झांकी निकाली गई जिसमें श्रद्धा व आस्था के फूल बरसे पड़े। सृष्टि के शिल्पी की झांकी ने लोगों का मनमोह लिया।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

नगर के गोरखपुर चौराहे,गौरी तिराहा,कस्बा व रजिस्ट्री तिराहा सहित करमहा तिराहा, सहित कई स्थानों पर आरती उतारी गई। यात्रा के समापन पर भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में पूजन व प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग डीजे की धुन पर नाचते थिरकते रहे। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकी शोभायमान हो रही थी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष योगेश विश्वकर्मा, संरक्षक कमला शर्मा, महामंत्री ताड़क नाथ विश्वकर्मा, रामकृपाल शर्मा,राजू शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, दीनानाथ विश्वकर्मा, रामनिवास सहित अन्य मौजूद रहें।वहीं सुरक्षा व्यवस्था में हाटा कोतवाली पुलिस मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking