News Addaa WhatsApp Group

हाटा वन विभाग द्वारा वन्य जीव प्राणी सप्ताह कार्यक्रम में कराया चित्रकला प्रतियोगिता व व्याख्यान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 5, 2024  |  5:53 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा वन विभाग द्वारा वन्य जीव प्राणी सप्ताह कार्यक्रम में कराया चित्रकला प्रतियोगिता व व्याख्यान

हाटा/कुशीनगर। हाटा वन विभाग द्वारा वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत हाटा वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में डुमरी मलांव स्थित एस आर एकेडमी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता व व्याख्यान का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

शनिवार को एस आर एकेडमी स्कूल के छात्रों द्वारा चित्रकला के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण पर बल दिया।इस दौरान प्रधानाचार्य सरिता पांडेय ने चित्रकला प्रतियोगिता व व्याख्यान के आयोजन में सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे अनमोल है,पेड़ हमारे जीवन के लिए संजीवनी बूटी जैसे है।चित्रकला प्रतियोगिता देने वाले छात्रों में पहले स्थान पर स्नेहा राव,व दुसरे स्थान अंशिका चौहान तथा तीसरे स्थान पर विद्युत त्यागी सहित भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को वन क्षेत्राधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वन्य जीवों का मानव के जीवन में विशेष महत्व है।और कहा कि जंगलों का क्षेत्रफल कम होने के कारण वन्य जीव आबादी में घुसने लगे हैं। वन्य जीवों को अपने भोजन के लिए पर्याप्त जंगल चाहिए।वहीं स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू राव ने कहा कि पेड़ रहेगा तभी जीव जंतु रहेंगे।

इस दौरान वन दरोगा भगवान राम,वन दरोगा अब्दुल आलम, इन्द्रजीत यादव, रामप्रीत सिंह वन रक्षक, शिक्षिका प्रिया शाही,शाल्वी उपाध्याय,प्रिती,व अंकित मौर्य, सुदर्शन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking