हाटा/कुशीनगर । नगर पंचायत चुनाव में जीते जनपद के चार निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्षों ने बुधवार को लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों के उपस्थिति में सुकरौली से नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप,मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह,छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद,व फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही को पटका पहना कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाया।नगर पंचायत चुनाव में सभी निर्दलीय चुनाव जीते थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया हूं। सुकरौली नगर पंचायत की उन्नति के लिए डबल इंजन की सरकार के साथ तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी था। इस मौके पर विधायक मोहन वर्मा, पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल, सहित अन्य विधायक व पार्टी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल होने पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया, महामंत्री संतोष दत्त राय, बाबू नंदन सिंह, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…