हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोती पाकड़ श्री कांत में बीती रात एक युवती ने फांसी की फंदा लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
कोतवाली क्षेत्र के मोती पाकड़ श्री कांत में सोमवार की रात वार्ड नं 16 में रामसजन की 16 वर्षीय युवती ने फांसी की फंदा लगा आत्म हत्या कर ली।
क्षेत्रान्तर्गत जरिये दूरभाष सूचना मिली कि ग्राम मोती पाकड़ श्रीकांत, वार्ड नंबर 16 सरोजिनी नगर,नगर पालिका परिषद हाटा के निवासी राम सजन निषाद की पुत्री शीतल निषाद उम्र लगभग 16 वर्ष ने देर रात में अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने कहा कि प्रकरण के सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है।
खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…
कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…