हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में प्रत्येक माह में चार दिन यानी एक,नौ,सोलह व चौबीस तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है।
इस दिन गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांचे व अल्ट्रासाउंड निःशुल्क किया जाता है। रक्त जांच के दौरान यदि किसी महिला का हेमोग्लोबिन कम पाया जाता है तो उन्हें अस्पताल के वार्ड भर्ती कर आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन चढ़ाया जाता है। इस माह की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन छह महिलाओं को जिनका हेमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन प्रभारी चिकित्साधिकारी के देखरेख में स्टाफ नर्स द्वारा चढ़ाया गया। मंगलवार को सीएचसी के दौरे पर आये सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया द्वारा वार्ड में एनिमिक महिलाओं को चढ़ाया जा रहे आयरन सुक्रोज इंजेक्शन का निरीक्षण किया गया और गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त किये। सीएमओ द्वारा प्रभारी सहित सभी सम्बंधित स्टाफ से कहा कि इस दिन अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ निःशुल्क उपलब्ध कराए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि माह के सभी चार दिन प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस के दिन गर्वभती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिये मातृत्व प्रबंधन केंद्र की स्थापना की गयी है। इस केंद्र में जिस गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन कम पाया जा रहा है उन्हें आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन चढ़ाया जा रहा है। प्रभारी ने कहा कि इस दिन अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर आने हेतु प्रेरित करे।
इस दौरान डॉ अजय सिंह,डॉ विनीता कुशवाहा,सत्यप्रकाश रावत,आशुतोष मिश्र,राहुल श्रीवास्तव,अरविंद द्विवेदी,राजकुमार चौधरी,स्टाफ नर्स प्रगति श्रीवास्तव,रीता मौर्या आदि उपस्थित रही।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…