हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित विद्युत वितरण खण्ड परिसर में संविदा विद्युत कर्मियों का पिछले दो महीनों से मानदेय नहीं मिलने पर नाराज होकरअनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड परिसर में संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विनोद मणि के नेतृत्व में दर्जनों संविदा विद्युत कर्मियों ने दो महीने का वेतन और 9 महीने से EPF का बकाया नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।कर्मचारियों में परिचालन को छोड़ कर सभी कर्मी धरने पर बैठे गए। सभी का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलता,तब तक धरना जारी रहेगा ।
इस दौरान संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विनोद मणि ने बताया कि पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण संविदा कर्मियों की स्थिति दयनीय हो गई है । सभी को पैसे की जरूरत है । बार बार कहने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है।संविदा कर्मचारियों ने लामबंद हो कर विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना दिया है।सभी ने चेतावनी दी है की अगर उनके वेतन समय से नही दी जाती है तो वह आंदोलन पर डटे रहेंगे ।धरने का संचालन अर्जुन राव ने किया ।
इस दौरान रामकृपाल सिंह,मन्नू चौहान, अरविंद सिंह,तेज प्रताप सिंह,मुकेश शर्मा,गोबरी रावत,विजय कुमार,पवन कुमारसिंह,संदीप,,रिंकू,अंबिका,सदानंद,सत्यनारायण,सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…