हाटा/कुशीनगर।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन में मुहम्मदा जमीन सिकटिया के कोटेदार द्वारा की जा रही अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पहुंचे हाटा व मोतीचक के पूर्ति निरीक्षक के सम्मुख ग्रामीणों ने एक सुर में घटतौली और मानक से कम राशन देने का कोटेदार पर आरोप लगाया और उसकी धांधली को उजागर किया।
उल्लेखनीय है कि बीते 7 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उन लोगों का आरोप लगाया गया था कि कोटेदार द्वारा मानक से कम राशन मनमानी तरीके से घटतौली करके दिया जाता है। शिकायत करने पर कोटेदार द्वारा धमकी दी जाती है। ऐसे में इसकी जांच करते हुए कोटे की दुकान को निलम्बित किया जाए। इसकी शिकायत पर पहुंचे संयुक्त टीम में पूर्ति निरीक्षक हाटा रविंद्र प्रताप सिंह व मोतीचक दुर्गादत्त को ग्रामीणों ने एक सुर में बताया कि राशन वितरण में कोटेदार द्वारा अनियमितता जाने की बात स्वीकार की।
इस संबंध में जांच टीम के सदस्य मोतीचक पूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त ने बताया कि जांच में अनियमितता मिली है इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी जा रही है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…