News Addaa WhatsApp Group

हाटा: संयुक्त टीम ने अवैध दो अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 25, 2024  |  7:35 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संयुक्त टीम ने अवैध दो अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

हाटा/कुशीनगर । जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर में अवैध रूप संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की छापेमारी कर दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर आवश्यक कार्रवाई की की जा रही है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से संचालित बाला जी व देव अल्ट्रासाउंड दो अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की भनक लगते ही कई पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर व कुछ मेडिकल संचालक दुकानों का शटर डाउन कर भाग गए। टीम ने दोनों सेंटरों के संचालकों से दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया और न ही कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद रहा और न ही सही जानकारी दे पाया। इसके बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ अवधेश कुशवाहा ने अल्ट्रासाउंट मशीन व अन्य उपकरण को जब्त कर सेंटर सील कर दिया।

इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अमित कुमार, राजकुमार चौधरी, सत्यप्रकाश रावत, हरिश्चंद्र, राजेश ओझा, अम्बरीश गुप्ता मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking