हाटा/कुशीनगर। आल इंडिया फेयर शाप डीलर फेडरेशन संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश सचिव/जिलाध्यक्ष कुशीनगर रामनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में कोटेदारों ने उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय को कोटेदारों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किए जाने के बिरोध में ज्ञापन सौंपा।
वृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कोटेदारों ने लिखा है कि मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पकडी के कोटेदार विरेंद्र सिंह की कोटे की दुकान को ग्राम प्रधान द्वारा राजनीतिक विरोध में प्रताड़ित करते हुए दुकान निरस्त करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जिससे तहसील के कोटेदारों में आक्रोश व्याप्त है। कोटेदारों ने उपजिलाधिकारी से यह भी मांग किया है कि किसी भी कोटेदार को परेशान न किया जाए और कोई भी कार्यवाही न की जाए।
इस दौरान अखिलेश्वर नाथ यादव, सुरेंद्र चौहान, राजेश यादव,अंकुर सिंह अजय कुमार कन्नौजिया मिथिलेश चौहान प्रदुम्न राव दुर्गादीन शीतल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…