News Addaa WhatsApp Group

हाटा: कोटेदारों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 26, 2023  |  4:49 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कोटेदारों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के‌ कोटेदारों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कोटेदारों का लाभांश बढाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

मंगलवार को ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हाटा सुरेंद्र चौहान, सुकरौली के श्रीराम सिंह व मोतीचक के अखिलेश्वर नाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कोटेदार तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हीरालाल को दिया। ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश के कोटेदार शासन के मंशानुसार राशन वितरण करते हैं।साथ ही कोरोना काल में भी उत्तर प्रदेश के कोटेदार प्रधानमन्त्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क वितरण किया । लेकिन उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को लाभांश 90 रुपये प्रति कुन्तल ही मिलता है। जबकि अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणा, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात में 20,000 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने बढती महंगाई को देखत हुए अन्य प्रदेशों की भांति यहां के कोटेदारों को भी लाभांश देने की मांग की।

इस दौरान राजेश यादव, कमलेश सिंह, दुर्गा सिंह, राम रक्षा सिंह, दिलीप बरनवाल, अश्विनी नंदा, जयप्रकाश, संजय कुमार। रामकोमल चौधरी, सुदर्शन गौड़, वशिष्ठ पांडेय अवधेश गुप्ता सहित सैकड़ों कोटेदार मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking