News Addaa WhatsApp Group

हाटा: टीबी की दवा बीच में छोड़ना घातक-आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 10, 2022  |  4:11 PM

354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीबी की दवा बीच में छोड़ना घातक-आशुतोष
  • सभी के सहयोग से 2025 में होगी टीबी मुक्त भारत -सतीश
  • गोद लेकर दिया जा रहा है भावनात्मक लगाव-सपना
  • समुदाय बैठक सोहसा मठिया में आयोजित

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत सोहसा मठिया गांव में ग्रामवासियों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करने के लिये शनिवार को महिला ग्राम प्रधान सरिता राव की अध्यक्षता में समुदाय बैठक का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंर्तगत पूरे जनपद में टीबी रोगियों की जाँच व उपचार की व्यवस्था निःशुल्क सभी सरकारी अस्पतालो में चल रही जिससे काफी मरीज लाभान्वित हो रहे है।श्री मिश्र ने कहा कि जो भी टीबी का रोगी दवा खा रहा है उसे पूरा कोर्स करना चाहिये,बीच में दवा छोड़ना उसकी सेहत के लिये घातक हो सकता है। दवा कोर्स पूर्ण होने के बाद चिकित्सक के परामर्श से ही बंद करे। एसटीएस राजीव राय ने कहा कि टीबी बीमारी से डरने की जरूरत नही है,बल्कि हमे सजग रहने की जरूरत है। हम सभी का यह दायित्व है कि जो भी व्यक्ति के अंदर टीबी के लक्षण दिखे उसे तत्काल जांच व उपचार हेतु भेजे। एल ए सतीश सिंह ने कहा कि जनजागरूकता से ही हम टीबी के खिलाफ जंग को आसानी से जीत सकते जिससे प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को दो सप्ताह की खांसी,बलगम का आना, शाम को बुखार होना,भूख न लगना आदि लक्षण दिखे उसे बिना देर किये जाँच हेतु सरकारी अस्पताल पर भेजे। जिससे समय पर जाँच व उपचार किया जा सके ताकि वह दूसरों में न फैला सके। सीएचओ सपना पाल ने कहा कि टीबी रोगियों से भेदभाव न रखे उन्हें भावनात्मक लगाव भी दे। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेने वाले व्यक्ति उन्हें पोषण सामग्री के साथ भावनात्मक लगाव भी देते है। उनकी प्रतिमाह निगरानी भी करते रहते है। प्रधान प्रतिनिधि मुकेश राव द्वारा बैठक में आये अतिथियो के प्रति आभार प्रकट किया गया।

इस दौरान जयनारायण राव,कुनाल राव, गुड्डू राव,राममूरत निषाद,अनवर,निजामुद्दीन, दूधनाथ,साम्बली,जोखन,जनार्दन,फूलमती,सावित्री,उमरावती,निर्मला, लालमती,मायासहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking