News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जगह जगह ओवरफ्लो नहरों से कई एकड़ फसले हुई जलमग्न, ग्रामीणों ने लगाया समय से सफाई ना होने का आरोप

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 29, 2023  |  7:47 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जगह जगह ओवरफ्लो नहरों से कई एकड़ फसले हुई जलमग्न, ग्रामीणों ने लगाया समय से सफाई ना होने का आरोप
  • मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुँचे

सुकरौली/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र हाटा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पैकौली लाला तथा जगदीशपुर से होकर गुजरने वाली नहर के कई जगह ओवरफ्लो हो जाने के कारण आसपास की कई एकड़ फसले जलमग्न हो गई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

किसानों द्वारा फसल डूबने की सूचना पर पहुँचे हाटा एसडीएम ने जिलाधिकारी को यथास्थिति से अवगत कराया। मौके पर जाँच करने पहुँचे जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा ने किसानो की फसल डूबा देख सिंचाई विभाग अधिकारी पर जमकर बरसे, साथ हीनहर की सही ढंग से साफ सफाई कराने का आदेश दिया। उन्होंने ठेकेदार द्वारा कराए गए सफाई कार्य के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने नहर पर अतिक्रमण किये लोगो पर भी कार्यवाही के लिए कहा। स्थलीय निरीक्षण मे जिले के आला अधिकारियो के अलावा क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा, वरुण जायसवाल, किसान अजय मिश्रा, दिनेश यादव, शेषमन गुप्ता भगवान दास चौरसिया,प्रधान प्रतिनिधि अंकित चौहान लेखपाल सचिन गुप्ता व श्याम सिंहआदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking