हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के गांव नरकटिया के हाट बाजार परिसर में ग्रामसभा की बैठक हुई जिसमें गाव के विकास के साथ गाव में लगने वाले बाजार की नीलामी भी हुई एक दिन पूर्व बैठक के लिए गांव में दुग्गी मुनादी कराई गई थी ।ग्राम प्रधान उमा देवी अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें गांव के विकास और सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार की लगने वाली बाजार की नीलामी के लिए लोगो ने बोली लगाई जिसमे सबसे अधिक विश्वनाथ ने 32100 रुपए में बोली लगाकर बाजार की नीलामी ली।ग्राम प्रधान द्वारा पिछली बैठक के कारवाही के पुष्टि के बाद विकास सहित बाजार की नीलामी की कारवाही शुरू हुई ।
इस दौरान प्रधान पुत्र विवेकानंद दुबे,श्रीनारायण सिंह,योगेंद्र मिश्र, उमेश तिवारी, विश्वनाथ,प्रेमनारायण पटेल,पंकज मधेशिया, हृदया मिश्र,राजकुमार गोड ,जयप्रकाश तिवारी ,सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…