News Addaa WhatsApp Group

हाटा: नही हुआ माइनर की सफाई हेड से टेल तक नहीं पहुचा पानी किसान परेशान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 30, 2023  |  4:51 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नही हुआ माइनर की सफाई हेड से टेल तक नहीं पहुचा पानी किसान परेशान
  • हेड से टेल तक नहीं आया पानी तो किसान करेंगे नहर पाटो अभियान का शुभारंभ

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पिपरा शीतल माइनर बडी नहर में जहा पानी है वही झांगा बाजार से रामपुर पौटवा माइनर में नहर में पानी आने के चार दिन बाद भी रामपुर पौटवा माइनर में हेड से टेल तख नही पहुंचा पानी किसान परेशान।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

झागा बाजार से जा रही पिपरा शीतल माइनर से रामपुर पौटवा माइनर जो लगभग चार किमी है।इस नहर की सफाई न होने से जहा बडी नहर में चार दिन से पानी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं वही छोटी माइनर रायपुर पौटवा माइनर में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुचा। जहां इस माइनर की साफ सफाई नही होने से झाड झखार से भरा हुआ है।किसान हेड से टेल तक पानी पहुचाने के लिए नहर का फाटक उठा रहे हैं तो कही न कही नहर टुट जा रहा है और वही कुछ ऐसे भी किसान है जो नहर पर एकाधिकार जमाए बैठे हैं जब कोई नहर का फाटक खोल कर जा रहा है तो वो फाटक गिरा दे रहे हैं।ऐसा ही फाटक गिराने और उठाने का काम चल रहा है।जिस किसान की गेहू की सिंचाई हो जा रहा है वो फाटक गिरा दे रहा है।नहर की सफाई न होने से किसानों का जहां फसल सुख रहा है वही नहर विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ रहा है।

एक तरफ सरकार किसानों का आय दुगना करने के लिए कार्यरत हैं तो वही सिंचाई विभाग अपने दायित्व से बिमूख है। किसान रामराज्य सिंह,रामा सिंह, अनिरुद्ध मिश्र विधासागर मिश्र सहित अंय किसानों का कहना है कि नहर में जब हेड से टेल तक पानी नहीं आ रहा है तो ऐसे में नहर की आवश्यकता नहीं है और विवश होकर नहर पाटो अभियान चलाना पढेगा।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking