कुशीनगर । जिले के कोतवाली हाटा क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे के समीप मझला नाला के पास एक व्यक्ति का शव मिला है,मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है। समाचार लिखते समय तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
बताते चलें कि शुक्रवार को समय करीब 17.30 बजे कोतवाली हाटा पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे के समीप मझला नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पहचान करायी जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस व फारेंसिक टीम मौजूद है। स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।
बोले सीओ कसया !
क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने इस मामले में इस संवाददाता को बताया कि प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…
हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…
मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…