News Addaa WhatsApp Group

हाटा विधायक ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 3, 2024  |  7:08 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा विधायक ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

हाटा/कुशीनगर। 01 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाये जा रहे वन महोत्सव के अवसर पर बुद्ववार को विधायक मोहन वर्मा ने सुकरौली ब्लाक के मंझरिया देवी स्थान परिसर मे हरसिंगार का पौधा रोपित किया। वर्तमान मे वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि आज यह हरसिंगार का पौधा मैं मंझरिया माता के नाम रोपित कर रहा हूं। इस अवसर पर विधायक ने आम जनमानस को इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हम सब यह प्रण लें कि इस वर्षाकाल मे हम एक पेड़ मां के नाम अवश्य रोपित करेंगे। पिछले दिनों भीषण गर्मी व बढ़े हुए तापमान को उन्होंने आने वाले भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

मंझरिया देवी स्थान हिन्दुओं की आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है, वन विभाग द्वारा इस परिसर मे ट्रीगार्ड लगाकर आम, महोगनी, हरसिंगार, गोल्डमोहर, पाकड़ आदि के बड़े बड़े पौधे लगा कर हरा भरा करने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर देवी स्थान के महंथ रेंजर अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार वन दरोगा, अब्दुल आलम वन रक्षक सहित ग्रामवासी व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking