हाटा/कुशीनगर। जनपद के विभिन्न नगरों के जर्जर विद्युत तार पोल बदलने के क्रम में हाटा विद्युत डिविजन के सभी नगर और ग्राम सभा में जर्जर विद्युत तार पोल को बदलने के लिए रिवैंप योजना का शुभारंभ स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे और स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने मंगलवार को किया। कार्यदाई संस्था लेजर पावर एण्ड इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड कोलकाता के की ओर से परियोजना का कार्य कराया जायगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि पूर्व की सरकार में कुछ चिन्हित शहरो और गावों में ही विकास कार्य कराए जाते थे।लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को चरितार्थ करते हुए देश और प्रदेश में बिना किसी भेद भाव के विकास कार्यों का करा रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में जनकल्याण योजाओं से कुशीनगर की एक अलक पहचान स्थापित हुआ है। आज कुशीनगर में विकास कार्य में विश्व पटल पर नाम अंकित कर रही है। पूर्व की सरकार में विद्युत आपूर्ति केवल चुनिंदा शहरो मे ही दिया जाता था। भाजपा सरकार में शहर हो या गांव सभी जगह सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होने कहा की इस योजना से जनपद के सभी गांवों और शहरों में जर्जर विद्युत तार पोल को बदलने कार्य किया जायेगा। इससे जहा विद्युत आपूर्ति सुदृण हो जाएगा ।
स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि आज भाजपा सरकार बुनियादी सुविधा पर जोर दे रही है। उसी का यह असर है की केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनो ही ग्राम सभा के विकास पहली प्राथमिकता है।। इस योजना से विधानसभा के सभी गांव और नगरों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा की जिस विश्वास और आशा से आप सभी ने अपना आर्शीवाद देकर मुझे विधायक के रुप में कार्य करने का मौका दिया है। उसपर मैं पूरा खरा उतरने का कार्य करूंगा। कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी वरूण पाण्डेय अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रवीण चौबे , सीनियर मैनेजर लेजर पावर संदीप सिन्हा,व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आदि ने सम्बोधित किया
इस दौरान श्रीप्रकाश मिश्रा, राजू मद्धेशिया, अवर अभियंता हाटा पप्पू जायसवाल, सुकरौली ऋषभ श्रीवास्तव, मनीष रूंगटा, कुणाल राव,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, अनुज सिंह, शंकर जायसवाल, आनन्द वर्मा, वरूण जायसवाल, राजेश गुप्ता, रणजीत सिंह,राजू बर्नवाल, पन्नेलाल, धीरज यादव, विकास तिवारी, संजीव सिघानिया, विनय सिंह, चंद्रेश सिघानिया, पियूष रौनियार, विंदेश्वरी जायसवाल, पवन शर्मा, सत्यम बर्नवाल आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…